महिला T-20:बारिश के कारण रद्द हुआ मैच,फिर भी फाइनल में पहुंचा भारत

भारत अपने ग्रुप में टॉप थी, इसलिए उसे बिना खेले ही फाइनल में प्रवेश मिल गया.

0 29

स्पोर्ट्स डेस्क — भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला T20 विश्‍व कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंच गई है.दरअसल आज भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच नहीं हुआ फिर भी भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंच गई.भारत अपने ग्रुप में टॉप थी, इसलिए उसे बिना खेले ही फाइनल में प्रवेश मिल गया.

Related News
1 of 313

बता दें कि सिडनी में लगातार बारिश हो रही थी. इस वजह से मैच का टॉस नहीं हो सका. आईसीसी के नियमानुसार, मैच के टॉस का कट ऑफ टाइम 11:06 am रखा गया था, लेकिन उससे पहले ही मैच मैच को रद्द घोषित कर दिया गया.

गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने बताया कि इस क्रिकेट असोसिएशन ने आईसीसी से गुहार लगाई थी कि सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा जाए लेकिन आईसीसी ने टूर्नमेंट की प्लेइंग कंडीशंस में किसी तरह के बदलाव से इनकार कर दिया. ऐसे में कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है.आईसीसी के नियमानुसार मैच रद्द होने की स्थिति में अपने ग्रुप की टॉप टीमें सीधे फाइनल में पहुंचती हैं.ग्रुप ‘ए’ में भारत सभी 4 मैच जीतकर शीर्ष पर रहा था, जबकि इंग्लैंड ग्रुप ‘बी’ में दूसरे स्थान पर थी.

Comments
Loading...