हेमवती नंदन बहुगुणा की जन्मशताब्दी पर लखनऊ यूनिवर्सिटी में आज युवा महोत्सव

0 88

लखनऊ–स्वतंत्रता सेनानी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व़ हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्मशताब्दी वर्ष पर 14 और 15 दिसंबर को राजधानी में कार्यक्रम होंगे। इसमें राज्य के 25 विश्वविद्यालय और व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों से लगभग 400 युवा विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिरकत करेंगे।

Related News
1 of 484

यह जानकारी सांसद और ऑल इंडिया हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की उपाध्यक्ष प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने दी। शुक्रवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि संस्कृति विभाग भारत सरकार की ओर से होने वाले युवा महोत्सव का उद‌्घाटन शनिवार सुबह 10 बजे लखनऊ यूनिवर्सिटी में भारत सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। इस दौरान राज्य के वरिष्ठ मंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री स्वाती सिंह व अन्य मौजूद रहेंगे।

Comments
Loading...