लखनऊ विश्विद्यालय में बड़ी धांधली, लॉ का पेपर हुआ आउट, परीक्षाएं रद्द

0 230

लखनऊ–अभी तक तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंध लगाकर पेपर आउट होते थे लेकिन अब विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में भी ये दाग लग गया है।

Related News
1 of 1,797

लखनऊ विश्विद्यालय में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। हिन्द कालेज की चेयस्पर्सन डॉक्टर ऋचा जोकि विश्विद्यालय से लॉ कर रही हैं। वो लॉ में सेकेंड ईयर की छात्रा हैं। डॉक्टर ऋचा की कॉल आडियो वायरल हो रही है जिसमें वो बहुत साफ तरीके से प्रशासन के लोगों का नाम लेकर उनसे पेपर में आने वाले सवालों के बारे में पूछ रही हैं तथा अगले दिन की कॉल आडियो में वो प्रश्न सही सही बताने के लिए धन्यवाद भी दे रही हैं।

गौरतलब है कि आडियो में डॉक्टर ऋचा आर. के.सिंह, नन्दकिशोर (लॉ डिपार्टमेंट), वाइस चांसलर सबका नाम ले रही हैं। इस पूरी घटना से लखनऊ विश्विद्यालय प्रशासन के अंदर व्याप्त भ्र्ष्टाचार का खुलासा हो गया है। जिसके बाद विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Comments
Loading...