नागरिकता बिल के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

0 42

बहराइच–केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से लाये जा रहे नागरिकता बिल के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान सभी ने बिल की कॉपी को फाड़ते हुये उसमें आग लगाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

Related News
1 of 162

नागरिकता बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता आज नगर के पीपल तिराहे पर स्थित कांग्रेस भवन पर एकत्र हुये जिसके बाद सभी ने जुलूस निकाल कर बिल व केंद्र की भाजपा सरकार व गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते बिल की सांकेतिक प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की स्थानीय पुलिस के धक्का मुक्की भी हुई । प्रदर्शन में कांग्रेस नेता महफूज अहमद , अमरनाथ शुक्ला , शेख जकारिया समेत कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुये ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...