झांसीः मकान में लगी भीषण आग,एक ही परिवार के चार सदस्य जिंदा जले

पड़ोसियों ने दूसरी मंजिल में रहने वाले परिवार को पांच अन्य सदस्यों की बचाई जान

0 40

झांसी — यूपी के झांसी में एक मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्यों को पड़ोसियों ने बचा लिया। वहीं स्थानीय लोग किसी बड़ी साजिश की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. मौके पर पुलिस प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं। घटना के बाद इलाके में गम का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक घटना थाना सीपरी बाजार स्थित लहरकी देवी इलाके की है।यहां जगदीश उदैनियां परिवार के साथ रहते हैं। जगदीश के परिवार में एक बेटा, एक बेटी, पत्नी और मां रहती हैं। बीती रात जगदीश अपनी मां, पत्नी, बेटी के सथ एक ही कमर में सो रहे थे, जबकि दूसरा बेटा अपने परिवार के साथ उसी मकान की दूसरी मंजिल में रहता था।
वहीं देर रात अचानक घर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख दूसरी मंजिल पर सो रहे बेटे ने शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी और बुद्धीमत्ता दिखाते हुए खुद ही आग में फंसे परिवार को बचाने में जुट गए।

Related News
1 of 2,404

पड़ोसियों ने मिल कर दूसरी मंजिल में रहने वाले बेटे और पत्नी समेत उनके परिवार को बचा लिया। वहीं सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड भी आग बुझाने में जुट गई। इससे पहले की आग बुझ पाती, नीचे के कमरों में सो रहे जगदीश, पत्नी, बेटी और मां की झुलसकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की माने तो हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ।

Comments
Loading...