अंम्बेडकरनगरः जनसभा में उमड़ी भीड़ को देख गदगद हुए केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे

0 65

अंबेडकरनगर — जिले के मालीपुर में आज बीजेपी की चुनावी जनसभा थी तो वही इस चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंच। वही केशव प्रसाद मौर्य के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

बता दें कि यहां कि जलालपुर विधानसभा में उपचुनाव होना है और बीजेपी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वही केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से भीड़ को संबोधित किया और बीजेपी के पक्ष में वोट करने की लोगों से अपील की। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर केशव का मन गदगद हो गया। तो वही इस दौरान सपा के कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सपा को जिले में बड़ा झटका दिया है।

Related News
1 of 118

महाबली पुरम वीच पर मोदी के सफाई पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वच्छता देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था, स्वच्छता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। स्वच्छता इस देश के अंदर एक आंदोलन बन चुका है, स्वच्छता के काम मे लगना किसी जाति का काम नही है, बल्कि इस देश की पूरी जनता स्वच्छता के काम में लगी हुई है।

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अम्बेडकरनगर)

Comments
Loading...