दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

बस्ती में भाजपा नेता कबीर तिवारी को बदमाशों ने मारी गोली...

0 90

बस्ती –यूपी के बस्ती जिले में बुधवार को भाजपा नेता की हत्या से सनसनी फैल गई। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व भाजपा नेता कबीर तिवारी को दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मार दी. ये वारदात सदर कोतवाली के रंजीत चौराहे पर हुई. गोली लगने से गंभीर रुप से घायल कबीर तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. इस दौरान लखनऊ जाते समय कबीर तिवारी की रास्ते में ही मौत हो गई.

Related News
1 of 890

Image result for बस्ती में भाजपा नेता कबीर तिवारी की हत्या
वहीं कबीर तिवारी पर हमले की सूचना मिलते ही अस्पताल में हजारों छात्रों और युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा.बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है,यहीं नहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से हत्या में शामिल असलहा बरामद करने की बात सामने आ रही है.

Comments
Loading...