आज का भाग्यफल – 21 फरवरी 2018

0 18

मेष- आपके लिए दिन अच्छा है। कामकाज में मन लगेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करेंगे। अपोजिट जेंडर की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

धन लाभ के योग हैं। नए ऑफर मिल सकते हैं। चाहे वो लव लाइफ या प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े हो। पैसों की स्थिति में बदलाव के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।  

वृष- गोचर कुंडली में चंद्रमा आपकी राशि से बारहवीं राशि में रहेगा। आप योजनाएं बनाएं और उस पर काम शुरू कर दें। आपके पास रोजगार नहीं है, तो भी आप किसी न किसी आमदनी का जरिया खोज लेंगे। नए विचार आपके मन में आते रहेंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मकता दोनों बहुत अच्छी स्थिति में है। खुली बातचीत आपको अच्छे मौके दे सकती हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। जरूरी कामकाज के लिए कहीं बाहर भी जाना पड़ सकता है।  

मिथुन- जिन छोटी-मोटी चीजों की इच्छा करेंगे, वह पूरी हो जाएंगी। गोचर कुंडली के लाभ भाव का चंद्रमा आपके लिए शुभ रहेगा। दिन यादगार हो सकता है। उत्साह रहेगा। किसी योजना या परेशानी का समाधान मिल सकता है। कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार हो सकता है। आपको जरूरत के समय किसी न किसी की मदद मिल सकती है। किए गए कामों से फायदा हो सकता है। कर्जे से छुटकारा मिल सकता है। संकोच और घबराहट खत्म हो सकती है। बिजनेस में भी फायदा हो सकता है। 

कर्क- ज्यादातर काम पूरे होने से आप खुश हो जाएंगे। जो प्लान करेंगे उसका अच्छा फल भी मिल सकता है। आपकी योजनाएं सफल हो सकती है। थोड़ा धैर्य रखना होगा। अपने काम से काम रखें। अपने मन की बात, दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। उनसे आपको मदद मिल सकती है। आप बॉस के सामने अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश कर सकते हैं। वेतन वृद्धि को लेकर आपके दिमाग में कई तरह के विचार आ सकते हैं।  

सिंह- गोचर कुंडली के भाग्य भाव में चंद्रमा है। पिछले दिनों की मेहनत से आपको किस्मत का साथ मिलेगा और काम भी पूरे हो जाएंगे। नौकरी, बिजनेस और करियर के मामलों में आगे बढ़ने का समय है। आपकी पहचान और हैसियत बढ़ सकती है। नौकरी, बिजनेस और करियर के मामलों को लेकर आप  उत्साहित हो सकते हैं। बहुत ही सोच-विचार कर के कोई बड़ा फैसला लें। संतुलन और अनुशासन लगातार रखें। आमदनी बढ़ सकती है। सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ रहेगा। उत्साह भी भरपूर रहेगा। किसी दोस्त के लिए आप बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। परिवार के बुजुर्गों से मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। आप अपने काम योजना बना कर पूरे कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आपके लिए सुखद रहेगा। कामों को लेकर आप समर्पित रहेंगे। माता-पिता से भी मदद मिल सकती है। 

Related News
1 of 555

कन्या- मन की बात कहने और दूसरों से बातें करने में भी आपको पूरी रुचि रहेगी। बीती बातें मन में चलती रहेंगी। दिन में आपको कुछ सुखद अहसास भी हो सकते हैं। किसी काम के लिए आपकी एप्लीकेशन भी मंजूर हो सकती है। यात्रा की योजना बन सकती है। अपना कॉन्फिडेंस बनाए रखें। बस समय के साथ चलते रहें। दूसरों की मदद भी करनी होगी। इन मामलों को अपने स्तर पर आसानी से सुलझा सकते हैं। आज किसी नई बात या किसी छिपी हुई बात का पता लगाने में भी आप सफल रहेंगे। मनोरंजन का मौका मिल सकता है। 

तुला- मन की बात किसी से शेयर करने की इच्छा रखेंगे। धन संबंधित काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। गोचर कुंडली के सातवें भाव में चंद्रमा होने से आपको फायदा होने के योग हैं। पैसों के मामलों में किसी तरह की मदद की जरूरत है, तो आज आसानी से मिल सकती है। मन बहुत सक्रिय रहेगा और आपको किसी अच्छी घटना के इशारे भी मिल सकती है। भावुकता भी ज्यादा रहेगी। नेगेटिव विचार दूर होंगे। सामने आ रहे अवसरों का प्रयोग करें। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास हो सकता है। कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। परिवार की मदद मिल सकती है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले सलाह जरूर कर लें। 

वृश्चिक– सोचे हुए काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। अपने सभी विकल्पों पर विचार करें। आप दूसरों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। ऑफिस के लोगों के साथ कोई प्लानिंग हो सकती है। किसी भी स्थान पर खुद को अच्छे से प्रजेंट करने में सफल हो सकता है। खुद का विश्लेषण कर सकते हैं और खुद में कुछ अच्छे बदलाव भी लाने की इच्छा रखेंगे। नए विचार और नए ऑफर्स भी मिल सकते हैं। जो भी काम है वो समय से पूरे हो सकते हैं। अच्छे लोगों के साथ रहने से फायदा होगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार की ओर से पूरा समर्थन मिलेगा। 

धनु- लोगों की मदद करेंगे। आपको जिम्मेदारियों का अहसास होगा और आप उनको अच्छी तरह निभा भी लेंगे। आसपास के लोगों से सहानुभूति रखें। लोग आपसे खुश रहेंगे। कुछ जरूरी मामलों पर आपको गंभीरता से विचार करना होगा। ऑफिस के किसी काम में अपने साथ के लोगों से भी आगे निकल सकते हैं। किस्मत से पूरा होता काम आपको खुशियां दे सकता है। सफलता का पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। आपको अनजाना सहयोग मिल सकता है। दूसरों की मदद करें, दूसरों से मीठा बोलें।  

मकर – पैसों के मामले में सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए आपको कई मौके मिल सकते हैं। धैर्य रखें। कॉन्फिडेंस से  आगे बढ़ें। कोशिशों से आप अपने लिए कुछ नए मौके निकाल सकते हैं। ज्यादातर कोशिशों से आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। खुद पर भरोसा रखना होगा। कोई गोपनीय बात भी आपको पता चल सकती है। कोई प्रेम संबंध भी  शुरू हो सकता है। किसी को प्रपोज करते हैं, तो उसे स्वीकार किए जाने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार रहेंगे। दोस्तों से भी मदद मिलेगी।  

कुंभ- अपने लक्ष्य को लेकर बहुत मेहनत कर सकते हैं। धन लाभ  के पूरे योग हैं। नया बिजनेस, पार्टनरशिप और रोमांस के लिए दिन अच्छा है। कुछ लोगों को महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। सोच-समझकर फैसला लें।  आज आपकी तारीफ होगी। धन लाभ होगा। परिवार के सहयोग से समस्याओं का समाधान हो जाएगा। 

मीन- बहुत सारे कामकाज निपटाने के लिहाज से आपके लिए  दिन खास है। लोग आपसे सलाह लेंगे और आप शांत और सौम्य अंदाज में उनकी मदद करेंगे। गोचर कुंडली के तीसरे भाव में चंद्रमा होने से आपकी राशि के लिए स्थिति अच्छी रहेगी। उलझे हुए काम सुलझ जाऐंगे। सही ढंग से विचार कर के ही कोई योजना बनाएं। पुराना काम निपटाने के लिए आपको अच्छे मौके मिल सकते हैं। धैर्य रखें। हर काम को ध्यान से करें। प्रेमी के साथ समय बीतेगा।  

(पंडित सौरभ शर्मा , सहारनपुर ) 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...