आज का भाग्यफलः20 नवंबर 2017

0 15

मेष-स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दुष्टजनों से दूर रहें। विवाद न करें। अपने कार्यों की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

वृष-जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। रुकी रकम प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मिथुन-संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति होगी। विवाद से बचें। व्यस्तता रहेगी। विवेक से कार्य करें। प्रमाद न करें।

कर्क-रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। धनार्जन होगा। जमीन संबंधी विवाद की आशंका रहेगी।

सिंह-बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी प‍र नियंत्रण रखें। अप्रिय समाचार मानसिक अस्थिरता बढ़ाएगा।

कन्या-मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कुसंगति से बचें। प्रमाद न करें। बनता कार्य बिगड़ जाने से चिंता रहेगी।

Related News
1 of 555

तुला-उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। स्वाभिमान बना रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। संघर्ष के बावजूद धन के साधन बनेंगे।

वृश्चिक-यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल होंगे। अपत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार मिलेगा। आलस्य न करें। पारिवारिक सुख मिलेगा।

धनु-विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों से अपेक्षा न करें। फालतू खर्च होगा। जल्दबाजी न करें। धनहानि संभव है। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें।

मकर-रुका हुआ धन मिल सकता है। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी न करें। घर में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी।

कुंभ-कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। धनप्राप्ति सुगम होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। बैंकिंग संस्थानों से कर्ज,वित्त आदि प्राप्त होंगे।

मीन-धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कमियों को दूर कर अच्छा लाभ ले पाएंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...