पुरानी रंजिश में ग्रामीण की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

0 6

बहराइच–चंदनपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण को पुरानी रंजिश में रात में गांव के दबंगों ने मारापीटा। सुबह ग्रामीण को अगवा कर हत्या कर शव को पेेड़ से लटका दिया। पेड़ पर शव लटकते देख हड़कंप मचा। इस मामले में मृतक के पुत्र ने गांव के चार लोगों पर रंजिश में पिता की हत्या करने की बात कही है।

पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से नामजद चारो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।रामगांव थाना अंतर्गत ग्राम चंदनपुरवा निवासी देशराज वर्मा (55)  घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी गांव निवासी सहजराम, ईश्वरदीन, लल्लू और फूलमती ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें उनको गंभीर चोट आई। रात को आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद शनिवार सुबह खेत गए थे।

Related News
1 of 777

यहां से देर तक वापस नहीं आने पर उसके पुत्र काशीराम, नौमीराम, सोनू और मंशाराम तलाश करने निकल पड़े। रास्ते में मृतक के पुत्र को विपक्षी दिखे। इससे परिवार के लोग अज्ञात आशंका से सहम गए। काशीराम का कहना है कि घर से एक किलोमीटर की दूरी पर खोजबीन के दौरान पिता का शव पेड़ से लटकता मिला। उनके सिर, कान, चेहरे पर गहरे जख्म थे। जिससे लग रहा था कि पिटाई कर हत्या की गई है। फिर शव को लटका दिया गया है। शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया।

मौके से एक हंसिया भी बरामद हुई। कुछ दूरी पर संघर्ष के निशान मिले। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि लड़के ने हत्या की तहरीर दी है। केस दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम को भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से चारो नामजद आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

रिपोर्ट-अनुराग पाठक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...