आज का भाग्यफलः2 जनवरी 2019

0 13

मेष-आज का दिन जहाँ आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। वहीं काम-काज को भी पहले ही की तरह करते होगे। आप दखेंगे कि आज कुछ सुख के साधनों को जुटाने की जरूरत सी है।जिससे वस्तुओं की खरीद होगी। आप अपने वैवाहिक जीवन से संतुष्ट होगे। धन मामलों में लाभ की स्थिति होगी। विरोधियों से परेशानी होगी। 

वृषभ-आप अपने दूर-दराज के कामों को पहले निपटाने पर ध्यान देंगे। वैसे आपको किसी यात्रा में जाने का अवसर होगा। जिसे आप छोड़ना नहीं चाहेंगे। जिससे धन मामलों  में अधिक व्यय की स्थिति उभर सकती है। पत्नी के साथ कुछ मन-मुटाव कर बैठेंगे। किन्तु बाद कुछ नर्म होते हुए पुनः उन्हें मना लेंगे।

मिथुन-आज आप अपने पूंजीगत लाभ को और बेहतर बनाने के लिए तत्पर होगे। आज साधनों की कमी नहीं होगी। आप अपने कामों को तय सयम में कर सकेंगे। आपको समाजिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में सुखद अनुभूति के अवसर होगे। किन्तु किसी वाहन की  देख-भाल को लेकर परेशान हो सकते हैं।

कर्क-आज आप अपने व्यवसाय को और बेहतर बनाने में जुटे होगे। आप देखेंगे कि आज बढ़िया माहौल बन रहा है। सेहत पहले से ठीक है। आपके तन की सुन्दरता व ताकत दोनों ही बनी हुई है। हालांकि आपको संतान पक्ष को लेकर कुछ परेशानी आ सकती है। आप उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए सोचेंगे। 

सिंह-आप अपने पौरूष व बल को वैसे तो बढ़ा हुए देखेंगे। जिससे आप समाजिक जीवन में बढ़त हासिल कर लेंगे। अपने सगे भाई-बहनों के साथ आप समांजस्य स्थापित करने में कामयाब होगे। माता के प्रति आपको चिंताएं हो सकती है। आपको उन्हें किसी उपचारक की सलाह से दवा दिलानी पड़ सकती है।

Related News
1 of 555

कन्या-आज आप अपने कैरियर को और बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से कुछ जानकारी जुटाना चाहेंगे। आप देखेंगे कि आपको सहयोग मिल रहा है। किन्तु कुछ धन की कमी आपको परेशान कर रही है। जिसे जुटाने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में खुजली, जुकाम से परेशानी हो रही है। 

तुला-आज आप अपने वैवाहिक जीवन की खुशियों को बढ़ाने के लिए जहाँ सक्रिय होगे। वहीं कारोबार में भी इजाफा होगा। स्वास्थ्य सुन्दर व खिला हुआ होगा। किन्तु किसी भूमि के मामले में आपको तनाव झेलना पड़ सकता है। जिसे आप अदालत में चुनौती देने का मन बना सकते है। जिसमें समय व पैसा दोनों ही जायेगा।

वृश्चिक-आज आप अपने किसी सगे रिश्तेदार से मिलने के लिए तैयार होगे। आप देखेंगे कि काम-काज से फुरसत नहीं हैं, फिर भी वहाँ जाना जरूरी है। सेहत में आज कुछ चर्म, रक्त विकार व कब्ज होगी। जिससे आपकी कुछ परेशानी बढ़ सकती है। धन आज कुछ अधिक खर्च हो सकता है। निजी संबंधों में गुस्से से बचना होगा। 

धनु-आप आज अधिक लाभप्रदता को बढ़ाने के लिए कुछ उपयोगी उपायों को बड़ी सरलता से लागू कर देंगे। आप इस नीति पर अमल कर सकते हैं, कि लाभ होना चाहिएं। भले ही वह कुछ कमतर हो। प्रेम संबंधों में पहले से अधिक चाहत होगी। जिससे आप उत्साहित होगे। किसी यात्रा मे जाने की जल्दी होगी। 

मकर- आज आप अपने काम-काज में अपने प्रभाव को बढ़ाने में बराबर सक्रिय होगे। आप अपनी छबि को पहले से कहीं अच्छी बना लेंगे। आज आपको अपने कामों में अधिक रूचि होगी। स्वास्थ्य में सामान्य स्थिति होगी। आज आप अपने माता-पिता को सेवा भाव देने के लिए उत्सुक होगे। धन मामलों में चिंताएं हो सकती है। 

कुंभ- आज आप जहाँ प्रतियोगी व खेल के मामलों मे पहले से अधिक बढ़त बनाने के लिए तत्पर होगें। वही सगे भाई के प्रति भी आप उदार होगे। आज परिवार में अच्छा वातावरण होगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो अपने कामों को तय समय में कर लेने की कड़ी चुनौती आ सकती है। जिससे आपको चिंता हो सकती है।

मीन-आज के दिन आप अपने घर परिवार की खुशहाली को बढ़ाने के लिए तैयार होगे। आप देखेंगे कि आज कुछ घरेलू उपयोगी वस्तुओं को खरीदना जरूरी सा हो गया है। जिसके लिए धन की कमी नहीं है। काम-काज के क्षेत्रों में बराबर तत्पर रहना होगा। स्वास्थ्य में सिर, कंधों, आंखों के दर्द व रक्त विकार हो सकते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...