आज का भाग्यफलः15 जनवरी 2018

0 54

मेष- दूसरों पर अतिविश्वास हानि देगा। मशीन व वाह‍नादि के प्रयोग में सावधानी रखें। लाभदायी योजनाएं बनेगी। जोखिम व विवाद से बचें।

 

वृष- कार्यसिद्धि होगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। नए कार्य के लिए लोन लेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभ देंगे।

मिथुन- जमीन व जायदाद के कार्य लाभ देंगे। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। रोजगार मिलेगा। यात्रा व निवेश सफल रहेंगे।

कर्क- स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। लाभ होगा। व्यापार, रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।

सिंह- शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। भागदौड़ रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा।

Related News
1 of 555

कन्या- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

तुला- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भागदौड़ रहेगी। धनार्जन होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे।

वृश्चिक- रोजगार वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति होगी। धन मिलने की संभावना रहेगी।

धनु- चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें। व्ययवृद्धि होगी। विवादों का समाधान निकलेगा।

मकर- रुका हुआ धन मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे।

कुंभ– योजना में परिवर्तन व कार्यशैली में सुधार होगा। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। योजना फलीभूत होगी।

मीन- देव-दर्शन हो सकता है। राजकीय बाधा दूर होगी। धनार्जन होगा। जल्दबाजी न करें। रुके कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर सुधार होगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...