UP Chunav Result 2022: सीएम योगी लगातार दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, इस लिस्ट में हुए शामिल

पांच राजों के 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में मिली बड़ी जीत मिली है।

0 281

पांच राजों के 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में मिली बड़ी जीत मिली है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है। बता दें कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते है तो लगातार एक कार्यकाल पूरा कर दूसरी बार शपथ लेने वाले छठे मुख्यमंत्री होंगे। वही सीएम योगी से पहले भी कई दिग्गज नेताओं ने लगातार दो-दो बार कार्यकाल पूरा किया था।

इन मुख्यमंत्रियों ने लंबे समय तक सम्हाला कायर्काल:

बता दें कि पंडित गोविन्द वल्लभ पंत तीन बार तो चन्द्रभानु गुप्त, नारायण दत्त तिवारी लगातार दो बार के अलावा अलग-अलग समय पर दो दफा प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बने रहे। वहीं इस रोकॉर्ड में दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले मायावती के अलावा मुलायम सिंह यादव एवं कल्याण सिंह का नाम भी शामिल है। यही नहीं प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव भी ऐसे मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हैं जिन्होंने लम्बे समय बाद मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। वहीं लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले पांच मुख्यमंत्रियों के अलावा योगी को छोड़ पूर्व के कई मुख्यमंत्रियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया लेकिन सफल नहीं हुए।

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल:

Related News
1 of 809

उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा की एक बार फिर बंपर जीत हुई है। देशभर में भाजपा की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इस जश्न में बुलडोजर पर सवार होकर आए योगी आदित्यनाथ के डुप्लीकेट और कार्यकर्ता सड़कों पर जमकर जश्न मनाया। वहीं इस जीत से भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी खासे उत्साहित नजर आए।

 

भी पढ़ें..6 साल की मासूम का चलती ट्रेन में युवक ने बेरहमी से किया रेप, देखते ही मां ने किया ऐसा काम

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...