राजधानी में देर रात डकैती को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0 17

लखनऊ– राजधानी के चिनहट क्षेत्र में गुरुवार देर रात लुटेरों ने एक परिवार में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को गोली मारकर फरार हो गए थे। इस घटना में सम्बंधित दो गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

Related News
1 of 1,456

दरअसल चिनहट थाना क्षेत्र के उत्तर धौना गांव में दीनानाथ अपने परिवार के साथ रहते हैं। जो कि ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी अमलावती, चार बच्चे उमेश, आकाश, राधा, रीना और बहू सोनी हैं। गुरुवार देर रात परिवार ने छत पर तोड़फोड़ की आवाज सुनी। जिससे उनकी नींद खुल गई। जब तक वह कुछ समझ पाते 6 से 7 बदमाश छत का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंच गए। हथियार से लैस बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों का काबू कर लिया। इसके बाद उन्हें घर की तलाशी लेनी शुरु कर दी। बदमाशों ने विरोध करने पर दीनानाथ, उनकी पत्नी अमलावती और बहू सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद परिवार एक-दूसरे की जान बचाने के लिए बदमाशों के आगे खामोश बैठ गया। वहीं घर से लूट की रकम और ज्वेलरी के साथ बाकी समान ले जाते समय बदमाशों ने दो सगी नाबालिग लड़कियों को भी अगवा कर लिया। वहीं पुलिस को सूचना देने के बाद घायल सदस्यों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश पूरे घर में तंडव करने के बाद नाबालिग सगी बहनों को भी अपने साथ ले गए। इससे परिवार उनके साथ अनहोनी होने को लेकर और भी घबरा गया। हालांकि कुछ घंटों के बाद देर रात दोनों लड़कियां बदहवास हाल में घर से कुछ दूरी पर मिली। पुलिस अब तक पुष्टि नहीं कर पाई है कि उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है या नहीं। पुष्टि के लिए दोनों बहनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने बदमाशों के जाते ही पुलिस को सूचना दी। लेकिन करीब एक घंटे तक नहीं पहुंची थी। दीनानाथ का बेटा मोहित गार्ड की नौकरी करता है। जो कि रात में नाइट शिफ्ट पर था। जब उसे घर वालों ने सूचना दी, तो उसने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस उसके साथ घर पहुंची। सुबह होते ही पीड़ित के घर पुलिस अधिकारी पहुंचने लगे। वहीं एसपी नार्थ अनुराग वत्स ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी है। 

राजधानी में डकैतों का आतंक, घर में घुसकर मारी गोली

पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी फरार हैं। देर रात हुई घटना से शहर में हड़कंप मच गया था। बाद में पुलिस ने परिवार के बयान पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...