इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को मिला मरणोंपरात नेशनल अवॉर्ड

0 34

मनोरंजन डेस्क– 65वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी गई है। श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। गौरतलब है कि फरवरी में श्रीदेवी का निधन हो गया। यह अवॉर्ड उनकी लास्ट रिलीज ‘मॉम’ के लिए दिया गया है।

Related News
1 of 276

डायरेक्टर अमित वी. मुसुर्कार की फिल्म ‘न्यूटन’ ने दो कैटेगरी में यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। न्यूटन को जहां बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है तो वहीं इसमें अहम भूमिका में नजर आए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है।

एक्टर विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया गया। 27 अप्रैल 2017 को 71 साल की उम्र में खन्ना का निधन हो गया था। बेस्ट पॉपुलर फिल्म बनी ‘बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन’…

‘बाहुबली 2 द कन्क्लूजन’ को  बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड भी मिला। इसके साथ ही इस फिल्म को बेस्ट स्पेशल इफ़ेक्ट और इसके लिए अब्बास अली मुग़ल को बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड भी मिला। बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड टॉयलेट : एक प्रेमकथा’ के सॉन्ग ‘गोरी तू लठ मार’ के लिए गणेश आचार्य को दिया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...