आज का भाग्यफलः 1 दिसंबर 2020

0 111

मेष- समझदारी से किया गया निर्णय लाभदायक, नवसम्पर्क से कुछेक मसले हल, आय के नवीन स्रोत, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, दूर या समीप की यात्रा।

वृषभ- साहसिक प्रयास प्रगति पर, वाद-विवाद की निवृत्ति, शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति की अनुभूति, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत।

मिथुन- आज रात्रि 9:37 बजे तक समय विपरीत, जोखिमसे नुकसान, व्यावसायिक निराशा, शेष समय में उत्तरदायित्व की पूर्ति, प्रतियोगिता में सफलता, मनोविनोद के अवसर।

कर्क- आज रात्रि 9:37 बजे तक व्यवस्थित, व्यक्तित्व का विकास, इच्छाशक्ति जागृत, यात्रा सफल, शेष समय में प्रतिकूलता, सोचे हुए कार्य अधूरे, भाग्य में न्यूनता।

सिंह- व्यावसायिक पक्ष में उन्नति का मार्ग प्रशस्त, अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक, धर्म अध्यात्म की ओर अभिरुचि, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क का सुपरिणाम।

कन्या- समस्या का समाधान पक्ष में, आय के नवीन स्रोत, जिम्मेदारियों को निभाने के लिए व्यय, शुभ समाचार की प्राप्ति से हर्ष, संभावित यात्रा संतोषजनक, धनागम।

Related News
1 of 556

तुला- आज रात्रि 9:37 बजे तक व्यवधान, शारीरिक कष्ट, मित्रों से मतभेद, दुर्घटना की आशंका, शेष समय में आर्थिक प्रगति, योजना का कार्यान्वयन, राजकीय लाभ।

वृश्चिक- आज रात्रि 9:37 बजे तक सफलता, आरोग्य सुख, शुभ भावनाओं का उदय, मनोरथ सिद्धि, शेष समय में जोखिम के कार्य से नुकसान, वैचारिक अस्थिरता।

धनु- आत्मसंयम से कार्यसिद्धि, निराशा का समापन, अध्यावसाय की ओर रुझान, मान-सम्मान में वृद्धि, जीवन साथी से सामंजस्य, दर्शनीय स्थलों की यात्रा।

मकर- व्यापार में विस्तार की योजना फलीभूत, समस्या के समाधान में स्वयं का निर्णय हितकर, सविचारों का उदय, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क का लाभ।

कुम्भ- आज रात्रि 9:37 बजे तक मानसिक अशांति, विश्वासघात की आशंका, यात्रा में असुविधा, शेष समय में इच्छित योजना का सुपरिणाम प्राप्त, कार्यक्षमता में वृद्धि।

मीन- आज रात्रि 9:37 बजे तक सफलता, आर्थिक व्यापारिक प्रगति, वैमनस्यता में कमी, प्रसन्नता भी, शेष समय में शंका-कुशंका प्रभाव, प्रतिष्ठा पर आघात।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...