132 साल पुरानी कांग्रेस की सत्ता पर हुई गांधी परिवार के 6ठें वारिस की ताजपोशी !

0 83

नई दिल्ली– राहुल गांधी सोमवार को कांग्रेस के निर्विरोध प्रेसिडेंट चुने गए। इस पोस्ट के लिए राहुल के अलावा किसी और कैंडिडेट ने ऑफिशियल नॉमिनेशन नहीं भरा था। नॉमिनेशन वापस लेने की डेडलाइन सोमवार शाम 3 बजे तक थी। इसके बाद कांग्रेस प्रेसिडेंट इलेक्शन के रिटर्निंग अफसर मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने राहुल के प्रेसिडेंट बनने का एलान किया।

132 साल पुरानी कांग्रेस ने आज अपना नया प्रेसिडेंट चुन लिया। 47 साल के राहुल गांधी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। 

पढ़ें:-राहुल की ताजपोशी तय,नामांकन वापस लेने की डेडलाइन आज 3 बजे तक

गांधी परिवार से अब तक 5 प्रेसिडेंट-

Related News
1 of 584

1) मोतीलाल नेहरू: गांधी परिवार से सबसे पहले कांग्रेस प्रेसिडेंट की पोस्ट संभाली मोतीलाल नेहरू ने। वे 1919 में 58 साल की उम्र में पहली बार कांग्रेस प्रेसिडेंट बने। 1928 में भी उन्हें इस पोस्ट के लिए चुना गया।

2) जवाहर लाल नेहरू: जवाहर लाल नेहरू ने सबसे कम 40 साल की उम्र में 1929 में कांग्रेस अध्यक्ष की पोस्ट संभाली। नेहरू 8 बार कांग्रेस प्रेसिडेंट बने।

3) इंदिरा गांधी: जवाहर लाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी परिवार की तीसरी मेंबर थीं, जो कांग्रेस प्रेसिडेंट बनीं। इंदिरा ने 1959 में 42 साल की उम्र में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला। वे 5 बार इस पोस्ट पर चुनी गईं।

4) राजीव गांधी: इंदिरा गांधी के बाद राजीव गांधी 1985 में 41 साल की उम्र में कांग्रेस अध्यक्ष बने। उन्होंने 1991 तक ये पोस्ट संभाली।

5) सोनिया गांधी: सोनिया गांधी परिवार की पांचवीं मेंबर थीं, जो कांग्रेस प्रेसिडेंट बनीं। सोनिया ने सबसे ज्यादा 19 साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें 1998 में कांग्रेस प्रेसिडेंट चुना गया था।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...