बॉलीवुड में किसका-किससे हुआ ब्रेकअप…प्रियंका को सारी गॉसिप देते हैं पति निक जोनस

114

Priyanka Chopra-Nick Jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और सिंगर-एक्टर निक जोनस की शादी को आठ साल हो चुके हैं। निक जोनस न सिर्फ अपनी पत्नी से बल्कि उनके देश भारत से भी बेहद प्यार करते हैं; वे अक्सर बॉलीवुड गानों पर रील्स पोस्ट करते रहते हैं। इसके अलावा, वे फिल्म इंडस्ट्री की गॉसिप पर भी नजर रखते हैं। प्रियंका और निक ने खुद जोनस ब्रदर्स के पॉडकास्ट पर यह राज खोला। निक को पता रहता है कि बॉलीवुड में किसका किसके साथ ब्रेकअप हुआ है।

दरअसल निक और प्रियंका जोनस ब्रदर्स की नई पॉडकास्ट सीरीज ‘हे जोनस’ में शामिल हुए थे। शो के दौरान, निक ने बताया कि प्रियंका के साथ अपनी आठ साल की शादी में उन्हें सबसे ज़्यादा मजा बॉलीवुड गॉसिप (Bollywood Gossip) में आता है। निक ने कहा, “इन आठ सालों में मुझे सबसे ज़्यादा बॉलीवुड गॉसिप सुनने में मजा आया है।”

प्रियंका को निक से मिलते हैं अपडेट्स

प्रियंका (Priyanka Chopra) मानती हैं कि उन्हें सेलिब्रिटी ब्रेकअप के बारे में अपडेट्स और गॉसिप निक (Nick Jonas) से ही मिलते हैं। अपने पति की टांग खींचते हुए प्रियंका ने कहा, “यह सच है। उन्हें ऐसी बातें पता होती हैं जो मुझे भी नहीं पता होतीं। अक्सर मुझे पता नहीं होता कि किसका किसके साथ या कब ब्रेकअप हुआ; निक ही मुझे बताते हैं। दरअसल अक्सर ऐसा होता है कि मैं किसी को टेक्स्ट कर रही होती हूं और कहती हूं, ‘अरे, फलां-फलां को मेरा प्यार देना।’ तो वे कहते हैं, ‘नहीं, उनका ब्रेकअप हो गया है।’ मैं कहती हूं, ‘अच्छा, तो तुम गॉसिप पर नजर रखते हो।’

निक को कहां से मिली है बॉलीवुड गॉसिप

Related News
1 of 60

जब केविन ने उनसे खुलकर पूछा कि उन्हें ये सारे अपडेट्स कहां से मिलते हैं, तो निक हंसे और बोले, “मैं नाम नहीं ले सकता; वे हमारे दोस्त हैं। कुछ अकाउंट्स हैं जिन्हें मैं छिपकर फॉलो करता हूं।” हालांकि, निक ने नाम बताने से इनकार कर दिया और कहा, मैं नाम नहीं बता सकता, वे हमारे दोस्त हैं।” सिंगर ने यह भी माना कि वे चुपके से बॉलीवुड गॉसिप वाले कुछ पेज फ़ॉलो करते हैं।

प्रियंका और निक की 2018 में हुई थी शादी

बता दें कि निक और प्रियंका की बात करें तो, दोनों की पहली मुलाकात 2017 में ऑस्कर के बाद हुई पार्टी में हुई थी और 2018 में उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। उसी साल उनकी सगाई हुई और दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में उन्होंने शादी की, जिसमें ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों का पालन किया गया। 2022 में, सरोगेसी के ज़रिए उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म हुआ।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...