राष्ट्रपति-पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को बताया देश का महानायक

0 7

न्यूज़ डेस्क– नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती पर शुक्रवार को विभिन्न राजनैतिक दलों, संगठनों व संस्थाओं में विचार गोष्ठी के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों ने नमन किया है।

Related News
1 of 1,033

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर मैं उन्हें सलाम करता हूं, उनके साहस ने भारत को उपनिवेशवाद से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नेताजी महान बुद्धिजीवी थे जिन्होंने हमेशा समाज के वंचित तबके के हितों और कल्याण के बारे में सोचा है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें नेताजी को याद किया गया है।

तो वहीं राष्ट्रपति कोविंद ने भी नेताजी को याद करते हुए नमन किया है। उन्होंने भी ट्विटर पर लिखा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती पर उन्हें मेरा नमन। वे हमारे सबसे लोकप्रिय राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता संग्राम के महानतम सेनानियों में से हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...