…और 2019 के समाप्त होते ही शुरू हो जाएगा नया दशक !!

0 46

न्यूज डेस्क– 10 वर्ष के समय को एक दशक कहा जाता है। यद्यपि 1000 साल भी अंतराल को दशक कहा जा सकता है, इस शब्द का प्रयोग मुख्य रूप से इस प्रकार से होता है कि शुरुवात अंत में शून्य वाले वर्ष से हो।

जिस तरह से 1990 से 1999 के समय को नब्बे का दशक कहा जाता है। उसी तरह एस साल का अंत होते ही एक नया दशक शुरू हो जाएगा। नए साल 2020 की ओर बढ़ते हुए एक बहस दुनियाभर में जारी है कि 2019 दशक का आखिरी साल है या नहीं? कुछ लोग तर्क दे रहे हैं कि 1 जनवरी 2020 से नया दशक शुरू होगा।कुछ का दावा है कि नया दशक 1 जनवरी 2021 से शुरू होगा। कुछ एजेंसियों ने इसके लिए सर्वे कराकर लोगों की राय पूछी कि उनके हिसाब से दशक का आखिरी साल कौन सा है?

Related News
1 of 1,577

दिलचस्प यह है कि दशक को तय करने के लिए कोई मानक नहीं है। दुनियाभर में चार तर्कों के आधार पर बहस जारी है। वक्त कम है और अब ज्यादातर लोग इस बात के पक्ष में है कि नया दशक 1 जनवरी 2020 से ही माना जाना चाहिए। दुनियाभर में तारीखें ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार चलती हैं। इसे अंग्रेजी कैलेंडर भी कहा जाता है। इसे 1582 में 13वें पोप ग्रेगोरी ने आरंभ किया था। इसके हिसाब से 1 जनवरी को नए साल का पहला दिन होता है। इसके आधार पर लोग तर्क देते हैं कि पहली सदी का पहला साल 1 AD के रूप में माना गया है, क्योंकि कैलेंडर में 0 वर्ष की कोई गणना नहीं की जाती है। ऐसे में दशक 1 से शुरू होकर 10 पर खत्म होगा, जैसे कि 2011 से 2020 और नया दशक 1 जनवरी 2021 से शुरू होना चाहिए न कि 1 जनवरी 2020 से।

अधिकांश लोग यह मानते हैं कि चूंकि एक दशक में दस साल होते हैं और हमने नई सदी में 1 जनवरी 2000 से पहले दशक, 1 जनवरी 2010 से दूसरे दशक की शुरुआत की थी तो अब 1 जनवरी 2020 से तीसरे दशक की शुरुआत होगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...