मेरठः केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंकने को लेकर,पुलिस से भिड़े कांग्रेसी

0 15

मेरठ –कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे द्वारा टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मेरठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

Related News
1 of 1,456

इस बीच पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीनने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस से धक्का-मुक्की कर कांग्रेसियों ने पुतला नहीं छीनने दिया और पुलिस के सामने ही पुतले में आग लगा दी। कांग्रेसियों की मांग है कि सरकार को केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे को बर्खास्त कर उन पर कार्यवाही करनी चाहिए, या फिर अश्वनी चौबे अपनी इस टिप्पणी के लिए राहुल गांधी से माफी मांगे।

(रिपोर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...