शहीद दिवस : हंसते-हंसते चढ़ गए जो फांसी पर…

भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को पीढ़िया हमेशा याद रखेंगी, आज ही दिन दी गई थी फांसी

0 28

देश की आजादी के लिए अंतिम सांस तक लड़ने वाले भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को पीढ़िया हमेशा याद रखेंगी। भारत के वे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने अपनी देशभक्ति और देशप्रेम को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर गए। 23 मार्च यानि, देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर करने वाले तीन वीर सपूतों का शहीद दिवस (Martyrs Day)। यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान और हिंदुस्तानी होने वा गौरव का अनुभव कराता है, बल्कि वीर सपूतों के बलिदान को भीगे मन से श्रृद्धांजलि देता है।

ये भी पढ़ें..कोरोना पर CMO साहब की अजीबो गरीब सलाह, ऑडियो वायरल

वैचारिक क्रांति की जो मशाल जलाई

(Martyrs Day) उन अमर क्रांतिकारियों के बारे में आम मनुष्य की वैचारिक टिप्पणी का कोई अर्थ नहीं है। उनके उज्ज्वल चरित्रों को बस याद किया जा सकता है कि ऐसे मानव भी इस दुनिया में हुए हैं, जिनके आचरण किंवदंति हैं। भगतसिंह ने अपने अति संक्षिप्त जीवन में वैचारिक क्रांति की जो मशाल जलाई, उनके बाद अब किसी के लिए संभव न होगी।

‘आदमी को मारा जा सकता है उसके विचार को नहीं। बड़े साम्राज्यों का पतन हो जाता है लेकिन विचार हमेशा जीवित रहते हैं और बहरे हो चुके लोगों को सुनाने के लिए ऊंची आवाज जरूरी है।’ बम फेंकने के बाद भगतसिंह द्वारा फेंके गए पर्चों में यह लिखा था।

Related News
1 of 1,031

खून-खराबा नहीं चाहते थे भगतसिंह

भगतसिंह चाहते थे कि इसमें कोई खून-खराबा न हो तथा अंग्रेजों तक उनकी आवाज पहुंचे। निर्धारित योजना के अनुसार भगतसिंह तथा बटुकेश्वर दत्त ने 8 अप्रैल 1929 को केंद्रीय असेम्बली में एक खाली स्थान पर बम फेंका था। इसके बाद उन्होंने स्वयं गिरफ्तारी देकर अपना संदेश दुनिया के सामने रखा।

एक दिन पहले दी गई फांसी

उनकी गिरफ्तारी के बाद उन पर एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जेपी साण्डर्स की हत्या में भी शामिल होने के कारण देशद्रोह और हत्या का मुकदमा चला। करीब 2 साल जेल काटने के बाद आज ही दिन यानी 23 मार्च 1931 को जेल में ही फांसी दे दी गई थी। हालांकि तीनों को फांसी 24 मार्च को देनी थी लेकिन दिन पहले उन्हें फांसी दे दी गई।

ये भी पढ़ें..नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 17 जवान शहीद

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...