ताज के सामने पत्नी के साथ कुछ इस तरह पोज देते नजर आये इजऱाइली पीएम…

0 25

आगरा–इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने भारत दौरे के तीसरे दिन मंगलवार को ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर दोनों आगंतुकों का स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद नेतन्याहू ने पत्नी के साथ प्रेम की अमर निशानी ताजमहल का दीदार किया।

Related News
1 of 1,155

ताज महल बहुत ही खूबसूरत महल है यह पूरे देश में सबसे ज्यादा सुंदर महल माना जाता है। ताजमहल सिर्फ़ प्यार की निशानी ही नहीं हैं, बल्कि इसका नाम दुनिया के सात अजूबों में भी शुमार किया जाता है। ताज की खूबसूरती देखकर दोनों ही आगंतुक मंत्रमुग्ध हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से ताजमहल में दो घंटे के लिए आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। करीब सवा घंटे तक नेत्यनाहू और उनकी पत्नी ने ताज की खूबसूरती का दीदार किया। इस दौरान दोनों ने फोटो भी खिंचवाई। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ ताजमहल नहीं गए। उन्होंने होटल में ही लंच के लिए उनका इन्तजार किया। 

भारत दौरे के तीसरे दिन आगरा पहुंचे नेतन्याहू का योगी ने किया स्वागत

ताज के दीदार के बाद दोनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ होटल ओबेरॉय अमर विलास में लंच किया। होटल में नेत्यनाहू और उनकी पत्नी का मयूर डांस के साथ स्वागत किया गया। ब्रज की होली और उसके हर रंग को देखकर दोनों काफी प्रभावित और गदगद नजर आए। दोपहर 3 बजे नेत्यनाहू आगरा से दिल्ली रवाना हो गए । 

Comments
Loading...