भीषण हादसाः तेज रफ्तार बस ऑटो से टकराई, 12 महिलाओं की दर्दनाक मौत…

ऑटो ओवरलोड था, इसमें ड्राइवर समेत 13 लोग सवार थे, हादसे के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए...

0 214

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ऑटो (auto) व बस की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो ओवरलोड था, क्योंकि इसमें ड्राइवर समेत 13 लोग सवार थे। इस हादसे में ऑटो ड्राइवर समेत सभी 13 लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें..पुलिस की कार्यप्रणाली पर बिफरे CM योगी, SSP को लगाई फटकार, बोले- यहां भी ऐसी ही कार्रवाई…

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह की है। यहां ग्वालियर में सुबह के समय एक ऑटो (auto) ग्वालियर से मुरैना रोड पर चमन पार्क की तरफ जा रहा था और बस ग्वालियर से मुरैना की तरफ आ रही थी।

 भीषण सड़क हादसा, 12 महिलाओं की मौत

ओवरलोड ऑटो ड्राइवर समेत कुल 13 लोग बैठे थे

तभी आनंदपुर अस्पताल के सामने ऑटो व बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए और इसमें बैठे सभी 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, ऑटो ओवरलोड था, क्योंकि इसमें ड्राइवर समेत कुल 13 लोग बैठे थे।

Related News
1 of 1,173

सभी महिलाएं आंगनबाडी केंद्र से जुड़ी है…

जानकारी के मुताबिक, ये सभी महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी हुई थी और ये सभी ऑटो (auto) में सवार होकर अपने-अपने केन्द्रों की ओर जा रही थी। वहीं, दूसरी तरफ बस में भी सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

ये भी पढ़ें..अपनी विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, हुई मौत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...