सेल्फी लेने के दौरान हादसा, नदी में डूबी चार लडकियां, तीन के शव बरामद…

0 248

औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम फरिहा में शादी समारोह में आई 4 लडकियां नदी के किनारे सेल्फी लेने के दौरान डूब गई। गोताखोरों ने अभी तक तीन लड़कियों के शव बरामद कर लिये है। घटना के बाद डीएम सुनील कुमार और एसपी अपर्णा गौतम ने घटनास्थल पर पहुँचकर हादसे की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें..मॉल फिर होंगे गुलजार, रेस्‍टोरेंट में फिर ले सकेंगे जायकों का मजा, सीएम ने दिए खोलने के निर्देश

सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा…

बता दें कि फरिहा निवासी सुरेश कुमार राठौर के बेटे दीपक की शादी में शामिल होने आये रिश्तेदारों में से मंगलवार को 4 लड़कियां गांव के पास स्थित यमुना नदी में घूमने के लिये निकली थी। जिनकी यमुना नदी के पानी मे डूबकर मौत हो गयी। यह घटना मंगलवार की शाम करीब चार बजे की है।

डूबने वाली किशोरियां कीर्ति(22) आकांक्षा(20) कल्पना (20) तनु(18) शामिल है। परिजनों ने बताया कि चारों लड़कियां नदी के किनारे घूमने गयी थी। घूमने के दौरान वह एक साथ खड़ी होकर बीच नदी में सेल्फी ले रही थी। सेल्फी लेने के दौरान यह हादसा हो गया। जिसके चलते चारो लडकिया नदी में डूब गई। पहले से मौजूद प्रियंका पत्नी विपिन निवासी दिल्ली ने इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।

शादी की खुशियां मातम में बदली…

Related News
1 of 18

सूचना पर एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह फोर्स के साथ यमुना नदी पर पहुँच गए। जिसकें बाद गोताखोर ने नदी में जाल डालकर खोज शुरु की। वही कल 16 जून को दीपक की बारात चंद्रपाल राठौर निवासी बौराइन जिला इटावा को जानी थी। इस घटना के बाद शादी की खुशियाँ मातम में तब्दील हो गयी।

ये भी पढ़ें..सिपाहियों को पसंद आ रहीं विभागीय दुल्हनियां…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट- वरुण गुप्ता, औरैया)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...