दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर हंगामा, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

0 82

श्रावस्ती–जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के गिलौला कस्बे में शाम को दो पक्षों के सैकड़ों लोगों के बीच जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। जिससे बहराइच बलरामपुर मार्ग घंटो जाम रहा।

सूचना मिलते ही एएसपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को किसी तरह शांत कराया। दरअसल गिलौला थाना क्षेत्र के सुविखा और गिलौला गांव के दो बच्चे एक सेंटर पर एग्जाम दे रहे थे। जहां दोनो लड़को के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर कहा-सुनी हो गई। जब दोनों बच्चे अपने अपने घर पहुंचे तो उन्होंने अपने अपने परिजनों को बाते बताई। जिसके बाद शाम को दोनो पक्षों के सैकड़ो लोग सड़क पर आ गए और दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। यही नही ईट पत्थर भी खूब चले।

Related News
1 of 7

सूचना पर पहुंचे एएसपी सहित कई थानों की पुलिस ने बल प्रयोग कर मामले को किसी तरह शांत कराया। ये मामला घंटों चलता रहा जिसकी वजह से बहराइच बलरामपुर मार्ग जाम रहा।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, श्रावस्ती)

Comments
Loading...