कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने व संगठन को मजबूती देने मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम

कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बिठाने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हुआ जोरदार स्वागत

0 38

मेरठ — बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले में भाजपा की महानगर व जिला इकाई के साथ समन्वय बिठाने के उद्देश्य से उनके बीच पहुँचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत किया।

सबसे पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के यहां पहुंचे जहां पर चाय पार्टी के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलते हुए संगठन को मजबूती देने की बात कही। उसके बाद उपमुख्यमंत्री जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल के घर पहुंचे और वहां उनके पिता को श्रद्धांजलि दी। शाम को और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती की पूर्व संध्या पर पीएल शर्मा स्मार्ट में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होने से पहले सर्किट हाउस में पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता की।

Related News
1 of 36

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह दिवाली की बधाई को केवल शिष्टाचार बताया। शहर में इनर रिंग रोड के बारे में भी उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर बैठक कर निर्णय लिया जाएगा ।इसी के साथ किसान मजदूर गरीब और हर तबके के लोगों को मजबूती देने का दावा किया उन्होंने जनपद में निराश्रित गोवंश को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।

(रिपोर्ट- सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments
Loading...