शादी कि तैयारियां शुरु, जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह !

0 28

मनोरंजन डेस्क: इनका नाम बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम आता है। वहीं, खबर है कि अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।

खबरें तो ये भी हैं कि रणवीर और दीपिका के मम्मी-पापा ने दोनों की शादी अगले 3-4 महीने के भीतर तय कर दी है। स्पॉट बॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, “हमने सुना है कि दीपिका और रणवीर 3-4 महीने के अंदर शादी कर सकते हैं।”

दीपिका के माता-पिता शादी की बातचीत के सिलसिले से पिछले हफ्ते बेंगलुरु से मुंबई आए। वहीं दीपिका-रणवीर की शादी की डेट तय की गई। और ये बातचीत दीपिका के घर ‘प्रभादेवी’ में हुई। इस दौरान दीपिका और रणवीर दोनो ही अपनी पूरी फैमिली के साथ मौजूद थे। इसके बाद स्टार्स फैमिली के साथ वर्ली में डिनर को निकले।

Related News
1 of 276

रिपोर्ट में आगे कहा गया, “दीपिका और रणवीर, दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। लेकिन इनके पेरेंट्स चाहते हैं कि दोनो की शादी मुंबई में ही हो। इसकी वजह ये है कि दोनों के ज्यादातर रिश्तेदार और दोस्त मुंबई और दिल्ली में ही रहते हैं। साथ ही पेरेंट्स ये नहीं चाहते कि कोई भी दीपिका और रणवीर की शादी मिस करे।”

जानकारी के मुताबिक, “दीपिका-रणवीर की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ की जाएगी। वहीं, शादी किसी हाई-प्रोफाइल वेन्यू जैसे ताज लैंड एंड में की जा सकती है। वही दीपिका और रणवीर का ग्रैंड रिसेप्शन भी होगा। दीपिका अपनी शादी की तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसके लिए दीपिका 2 मार्च को ही लंदन शॉपिंग के लिए रवाना हो चुकी हैं।”

इंडिया डॉट कॉम के सोर्स के मुताबिक,”रणवीर और दीपिका की शादी इसी साल होगी और दोनों स्टार्स डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। रणवीर और दीपिका की शादी में क्लोज फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स आएंगे।” और दोनों स्टार्स का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में ही किया जाएगा। संभावना है कि बेंगलुरु में भी दीपिका की फैमिली एक रिसेप्शन रखे। बता दें कि, रणवीर-दीपिका करीब 5 सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। दीपिका-रणवीर की करीबियां फिल्म।

‘रामलीला’ के दौरान बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...