दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर की हत्या

0 16

एटा –उत्तर प्रदेश के एटा जिले में नेशनल हाइवे स्थित सिंधी कॉलोनी में दिनदहाड़े एक अज्ञात युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। जब तक आस पास खड़े लोग कुछ समझ पाते तव तक हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Related News
1 of 810

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हत्यारों के बारे में पुलिस को कोई सुराग मिला है।युवक की हत्या के पीछे क्या वजह थी ये अभी साफ नहीं हो सका है। लेकिन एक बात तो साफ है कि सरकार भले ही बदल गई हो लेकिन इन बदमाशों के हौंसले अभी भी खुलेआम अपराध करने से नही चूक रहे है।

अपराध और अपराधियों में एटा में अंकुश लगता नजर नही आ रहा है। वही इन अपराधियों के हौसले आज भी बुलंद है। वही जब इस मामले में पुलिस के आलाधिकारियों से बात की गई तो अभी तक मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है और ना ही हत्या करने वाले हत्यारो का कोई सुराग है। फिलहाल अज्ञात मृतक का शव का पंचनामा भर मरतक की शिनाख्त करने में जुट गई है जिससे घटना का जल्द ही पर्दाफाश हों सके।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी,एटा)

Comments
Loading...