मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों ने दी आंदोलन की चेतावनी

0 37

बहराइच– सुतौली गांव में बुधवार को राम भक्तों की बैठक हुई। बैठक में सभी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है। इससे राम भक्त काफी परेशान हैं।इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में राम मंदिर बनाओ अभियान का राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर को मनोनीत किया गया।

Related News
1 of 1,456

कैसरगंज तहसील अंतर्गत त्रिभुवनदत्तपुरवा सुतौली गांव में स्थित आश्रम में राम भक्तों की बैठक हुई। मीडिया प्रभारी गोला ठाकुर ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता भवानी ठाकुर ने की। बैठक में राम मंदिर न बनाए जाने को लेकर सभी ने आक्रोश जताया। मंदिर निर्माण के लिए पदाधिकारियों ने आंदोलन करने का फैसला किया। इसके लिए पदाधिकारियों का गठन किया गया। उपस्थित सदस्यों की सहमति पर भवानी ठाकुर को अयोध्या श्रीराम मंदिर बनाओ अभियान का राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अभि विक्रम सिंह उर्फ भवानी ठाकुर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष ने कहा कि 30 दिनों के अंदर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ हीदेश के सभी राज्यों में संगठन का विस्तार कर आंदोलन को गति दिया जाएगा। 

बैठक में अमरेंद्र सिंह जिप सदस्य, धर्मेंद्र सिंह, विवेक सिंह, नीरज सिंह, सत्यम मिश्रा, विजय मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, आनंद भरद्वाज, अजीत सिंह, अभय यज्ञसैनी, दीपक ठाकुर, जेपी ठाकुर, अंशू ठाकुर, राहुल शुक्ला, विनीत शुक्ला, रजत सिंह, भूपेंद्र सिंह, चुन्नू सोनी, कृपाराम गौतम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...