टायर फटने से 30 फुट नीचे गिरी कार, 3 छात्र घायल

0 19

न्यूज डेस्क —  यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कार का टायर फटने से कार करीब 30 फुट नीचे खाई में जा गिरी जिसमें मेडिकल के 3 छात्र घायल हो गए हैं। छात्रों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Related News
1 of 1,456

बता दें कि मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का है। जहां बीती रात साढ़े 10.30 बजे के आसपास वारना कार यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 30 फुट नीचे खाई में जा गिरी। यमुना एक्सप्रेसवे पर ऐक्सिडेंट होने के बाद लोग विडियो बनाते रहे लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। लेकिन छात्रों के बैग और मिठाई के डिब्बे राहगीर उठाकर ले गए। बाद में यमुना एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे में मेडिकल के 3 छात्र घायल हो गए हैं जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...