दुल्हन ने वरमाला और फेरों के बाद शादी से किया इनकार, जानें चौंका देने वाली वजह

अलीगढ़ से एक बेहद अजीबो गरीबो मामला सामने आया है। यहां एक शादी में दुल्हन ने वरमाला और फेरों के बाद बारात वापस लौटा दी।

0 1,169

अलीगढ़ से एक बेहद अजीबो गरीबो मामला सामने आया है। यहां एक शादी में दुल्हन ने वरमाला और फेरों के बाद बारात वापस लौटा दी। दरअसल, शादी के समय दुल्हन की नजर अचानक से दुल्हे की कटी उँगलियों पर पड़ गयी। देखत ही दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।

दुल्हन ने फेरों के समय शादी से किया इनकार:

यह घटना यूपी के अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र सिरोली गांव का है। जानकारी के मुताबिक दुल्‍हन के इनकार करने के बाद भी दूल्हे के घर वालों ने शादी कराने पर काफी जोर दिया लेकिन वह किसी भी तरह राजी नहीं हुई।

बिना दुल्हन के लौटी बारात:

Related News
1 of 938

बता दें कि जिला बुलंदशहर के सालाबाद गांव में एक बारात आई हुई थी। वहीं वरमला और फेरों के बाद कन्यादान के समय दुल्हन की निगाह अचानक दूल्हे के हाथ पर पड़ी तो लड़के की हाथ की तीन अंगुली कटी हुई थी, जिसे देख दुल्हन ने उसी समय शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात को सुनकर दोनों पक्षों के लोग हैरान रह गए और हंगामा मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। फिर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।

 

 

ये भी पढ़ें.. पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी से किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम

ये भी पढ़ें.. अय्यर के साथ रोहित शर्मा और शार्दुल का जबरदस्त नागिन डांस, देखें मजेदार वीडियो

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...