Bollywood को एक और बड़ी क्षति, दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

0 45

मुंबई–बॉलीवुड एक्टर इरफान के निधन की खबर से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें-Lockdown में समझा महिलाओें का दर्द, लखनऊ में नीलम बांट रही सैनेटरी पैड

Related News
1 of 1,041

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। ऋषि लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज यूएस में चल रहा था। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अमिताभ बच्चन ने आज (30 अप्रैल) की सुबह नौ बजकर 32 मिनट पर ट्वीट किया। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ वो चले गए.. ऋषि कपूर… वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।’

बता दें कि मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  उस वक्त रणधीर कपूर ने कहा था, ”वह अस्पताल में हैं और कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्क़त हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’ याद दिला दें कि इससे पहले फ़रवरी महीने में भी ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...