जन्मदिन विशेषः बहुमुखी प्रतिभा के धनी है आयुष्मान खुराना

0 36

मनोरंजन डेस्क — सिंगर, एक्टर और डांस टीचर जैसी कलाओं में माहिर आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के सुपरहिट सितारे हैं। आयुष्मान दिल्ली से हैं और हमेशा से अभिनेता ही बनना चाहते थे।

आयुष्मान की इस बात पर उनकी गर्लफ्रेंड भी हंस दिया करती थी। आज वह एक सफल अभिनेता हैं। आयुष्मान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अंधाधुंध’ और ‘बधाई हो’ को लेकर सुर्खियों में है। आज उनके जन्‍मदिन के मौके पर हम लाए हैं आयुष्मान खुराना से जुड़ीं कुछ अनसुनी बातें…

-आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता पी खुराना प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं और उनकी मां एक घरेलू महिला हैं। उनके एक भाई भी हैं, जिनका नाम अपारशक्ति खुराना है। आयुष्मान का परिवार आज भी चंडीगढ़ में ही रहता है। 

-आयुष्मान स्‍कूली शिक्षा सेंट जांस स्‍कूल, चंडीगढ़ से की है। जबकि आगे की पढ़ाई उन्‍होंने चंडीगढ़ में ही डीएवी कॉलेज और स्‍कूल ऑफ कम्‍युनिकेशन स्‍टडीज से की है।

Related News
1 of 276

-आयुष्मान के करियर की शुरुआत रियलिटी शो से हुई थी। उन्होंने ‘रोडीज-2’ में हिस्सा लिया और इसके विजेता भी रहे। उनका पहला जॉब रेडियो जॉकी का था। वो दिल्ली में बिग एफएम के लिए ‘बिग चाय- मान ना मान मैं तेरा आयुष्मान’ नाम का शो करते थे।

-आयुष्मान की पहली फिल्म ‘विकी डोनर’ थी, जिसमे आयुष ने विकी अरोड़ा का किरदार निभाया था जो स्पर्म डोनेट करता था, लेकिन आयुष्मान रियल लाइफ में भी स्पर्म डोनेट कर चुके हैं। आयुष्मान ने 2004 में इलाहाबाद में स्पर्म डोनेट किया था।

-आयुष्मान ने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से शादी की है। दोनों के दो बच्चे बेटा विराजवीर और बेटी वरुष्का हैं।

-आयुष्मान खुराना ने हाल ही में कास्टिंग काउच से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया। एक चैट शो उन्होंने बताया कि वे कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं।

-आयुष्मान अभिनेता के साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। पाणी दा रंग और मिट्टी दी खुशबू जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

-आयुष्मान अपने लुक्स और एक्टिंग से सभी को कायल कर चुके हैं, लेकिन आयुष्मान को हमेशा ये दुख रहता है कि लोग उनके डासिंग स्किल्स को नहीं जानते। उनका एक डांसिंग मूवी करने का भी काफी मन है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...