बड़ा खुसालाः भाजपा के दो MLA थे बेहद करीबी, बसपा सुप्रीमो से सीधे मिलता था विकास दुबे, सपा से भी थे संबंध !

विकास जो कहता था, वो करते थे नेता, पार्टी में फंड भी देता था गैंगेस्टर विकास दुबे

0 3,901

कानपुर शूटआउट का मास्टर माइंट व गैंगेस्टर विकास दुबे ( Vikas Dubey) शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में ढेर हो गया। वहीं गैंगेस्टर विकास दुबे के खात्मे के साथ ही तमाम राज भी दफन हो गए। वह जिंदा रहता तो प्रदेश और देश के कई बड़े नेता (अलग-अलग पार्टियों के), अफसर, कारोबारी और नामचीन हस्तियां बेनकाब होतीं।

ये भी पढ़ें..विकास दुबे एनकाउंटर: पुलिसवालों पर चलेगा हत्या का मुकदमा, साबित करनी होगी बेगुनाही

अपराधियों से इनके गठजोड़ की गांठें भी खुलतीं। इन्हीं लोगों की सरपरस्ती में विकास दुबे खूंखार अपराधी बना। हत्या, लूट समेत सौ से अधिक केस उस पर हुए। विकास जेल जाता रहा, बेल मिलती रही।

दो दर्जन गांवों में थी विकास दुबे की दहशत 

विकास ( Vikas Dubey) ने अपने इलाके के दो दर्जन गांवों में दहशत फैला रखी थी। वो जो कहता था, ग्रामीण वही करते थे। ग्राम प्रधान कौन बनेगा, ये भी वही तय करता था। जब विधायकी और सांसदी का चुनाव होता था तो जिसे वो समर्थन देता था, इन गांवों का वोट एकजुट उसी को जाता था। इसलिए नेता भी नतमस्तक रहते थे।

Vikas Dubey

विकास दुबे ( Vikas Dubey) ने अपराध जगत में वर्ष-1990 में उतरने के साथ ही उसे सियासी सरपरस्ती मिलने लगी थी। उसने अपनी सियासी पारी की शुरुआत बसपा से की। करीब 15 साल तक बसपा से जुड़ा रहा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य भी रहा। बसपा सुप्रीमो से लेकर पार्टी के कई बड़े नेताओं से उसका सीधा संपर्क रहा। इसके बाद सपा और भाजपा नेताओं के संपर्क में आ गया। भाजपा के दो विधायक उसके बेहद करीबी हैं।

Related News
1 of 1,289
जो कहता था वो ये करते पार्टी के नेता

इस बात का खुलासा खुद उसने एक साक्षात्कार में किया था। पार्टी के एक सांसद भी उसके रुतबे के कायल रहे। चुनाव हो या किसी अन्य मामले में समर्थन की जरूरत, सभी जनप्रतिनिधि विकास की चौखट जरूर पहुंचते थे। कुछ यही हाल समाजवादी पार्टी के नेताओं रहा है। विधायकों से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी तक विकास दुबे के करीबी रहे। विकास जो कहता था, वो ये करते थे। पार्टी में फंड भी देता था।

सपा की
सपा की पूर्व विधायक के साथ गैंगेस्टर विकास दुबे..
 मायावती से सीधे मिलता था विकास दुबे…

जिले के दो सपा विधायकों से भी उसकी नजदीकियां चर्चा में रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो भी वायरल हो चुकी है। वहीं राजनीति से जुड़े पुराने लोग बताते हैं कि विकास बसपा सुप्रीमो मायावती से सीधे मिलता था। इससे उसकी हनक का अंदाजा लगाया जा सकता था।

ये भी पढ़ें..विकास दुबे के बाद STF ने एक और कुख्यात अपराधी को मार गिराया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...