मनाली में शूटिंग कर रहे रणबीर-आलिया की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने

आलिया और रणबीर के प्यार की शुरुआत भी इसी फिल्म के सेट पर हुई थी.

0 81

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों मनाली में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रहे हैं. वहीं मनाली से दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं. हाल ही में दोनों फिल्म की शूटिंग से वक्त निकालकर साथ में घूमते दिखे, इस दौरान वो वहां फैंस के साथ फोटो खींचवाते भी नजर आए. दोनों ही फैंस के साथ मुस्कुराते नजर आए.

बता दें कि जो तस्वीर सामने आई है उसमें रणबीर कपूर ब्लैक कलर की जैकेट पहने नजर आए. वहीं, आलिया भट्ट इस दौरान ब्लू कलर की जैकेट में नजर आईं. इस दौरान आलिया भट्ट कैप भी लगाए दिखी.

Related News
1 of 308

Image result for मनाली में शूटिंग कर रहे रणबीर-आलिया की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने"

इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मोनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यहां आपको ये भी बता दें कि आलिया और रणबीर के प्यार की शुरुआत भी इसी फिल्म के सेट पर हुई थी. फिल्म तीन भागों में बन रही है और अगले साल रिलीज होगी.

Comments
Loading...