आशा सम्मेलन में मिला खराब खाना, भड़की आशा बहुओं ने लंच पैकेट फेंक किया विरोध

0 37

हरदोई–हरदोई के गांधी भवन सभागार मे गुरुवार को हुए आशा सम्मेलन मे खराब खाने को लेकर भड़की आशा बहूओ ने आशा कलेक्ट्रेट मे आशा एसोशिएसन के पदाअधिकारियो के नेतृत्व मे लंच पैकेट फेके ।

Related News
1 of 1,458

आशा सम्मेलन के पश्चात जैसे ही आशा बहूओ के खाने के पैकेट दिये गये तो खराब खाने को देखते ही आशाओ का पारा चढ़ गया और आशा एसोशिएसन के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव अनुपम बाजपेयी जिला उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष रितूपाण्डेय के नेतृत्व मे अब मनमानी नही चलेगी सी. एम. ओ. साहब मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट मे पहुंच कर लंच पैकेट फेक कर विरोध प्रदर्शन  किया। जिस पर सी. ओ. सिटी भढक उठी और आशा एसोशिएसन के नेताओ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की धमकी  दी।

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी , हरदोई )

Comments
Loading...