सेक्स वर्करों पर जानलेवा हमले से मचा हड़कंप

0 45

सिद्धार्थनगर — यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे में शुक्रवार रात दो सेक्स वर्कर के ऊपर युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया. जिसमें दोनों के सिर, चेहरे और गले के नीचे चोट आई है. पीड़ित युवती ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. 

Related News
1 of 1,457

बताया जा रहा हमला कर फरार दोनों आरोपी बलरामपुर जिले से आए थे.ये दोनो बिस्कोहर कस्बे की रहने वाली सेक्स वर्करों से पैसों को लेकर विवाद हो गया. आरोपियों ने इस दौरान दोनों पर पान की दुकान में रखा एक ज्वलनशील पदार्थ उनके चेहरे पर फेंक दिया. जलन होने पर शोर मचाते हुए दोनों घर की ओर भागीं. 

शोर सुनकर बाहर निकले मोहल्ले  के लोगो ने दोनों घायल सेक्स वर्करों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल  पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है.वहीं घटना की सूचना पर एसडीएम त्रिभुवन प्रसाद, एसओ एसओ हरि नरायन दीक्षित, चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Comments
Loading...