मोहब्बत पर लगा परिजनों का पहरा,प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

0 32

बरेली — उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार को एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. इस दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई. वहीं मौत की सूचना मिलते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया.

Related News
1 of 1,457

 

बता दें कि मामला जिले के बिथरी इलाके के रसुईया गांव का है.जहां ये हादसा हुआ वही से बरामद हुए बैग से मिले नोटबुक और पहचान पत्र से उनकी पहचान की गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें, कि बारादरी में कटरा चांद खां के रहने वाले राजवीर सिंह की 18 वर्षीय बेटी ममता बरेली के ही साहू गोपी नाथ कॉलेज में इंटर की छात्रा थी. वहीं आदर्श यादव गंगाशील अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का कोर्स कर रहा था.

दरअसल दोनों बच्चे एक ही कोचिंग पढ़ते थे और वही से दोनों की पहले दोस्ती हुई फिर दोनों में प्यार हो गया था.वही इनके प्यार को परवान चढ़ता देख परिजनों ने उन पर कड़ा पहरा रखना शुरू कर दिया.बताया जा रहा कि इसी कारण इन दोनों ने ट्रेन के आगे कुदकर जान दे दी.उधर घटना के बाद से दोनों के परिवार वाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं.

Comments
Loading...