हरदोईः युवती के कमरे में घुसे युवक की आंखें फोड़ कर सड़क पर फेंका 

0 32

हरदोई — उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है।जहां एक युवती के घर में घुसे युवक को पकड़ कर लड़की के ही परिजनों ने उसकी आंखें फोड़ दीं और सड़क पर फेंक दिया गया । यहीं बाद में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती भी करवाया जहां उसकी हालत गंभीरत देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रैफर कर दिया है ।

Related News
1 of 1,458

दरअसल युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया ।जबकि युवक के परिजनों  कहना है कि दोनों एक दूसरे को प्रेम करते थे और युवक उससे मिलने के लिए गया था । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

बता दें कि कछौना क्षेत्र के मुहल्ला इस्लाम नगर निवासी अशरफ पुत्र कादिर का नगर की एक युवती से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। लोगों की माने तो दो माह पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे लेकिन 15 दिन बाद लौट आए। युवक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात अशरफ कथित प्रेमिका के घर उससे मिलने के लिए गया था। जहां पर प्रेमिका के परिजनों ने अशरफ को देख लिया। 

जिसके बाद अशरफ को पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अशरफ की लोहे की छड़ से उसकी दोनों आंखें फोड़ दी और उसे गांव के बाहर सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। फिलहाल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है,वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments
Loading...