भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज, शिव भक्ति की जगह चले थे भोजपुरी गाने

0 25

न्यूज डेस्क– मुजफ्फरपुर जिले में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ मिठनपुरा थाने में केस दर्ज कराया गया है।  पवन सिंह पर आरोप है कि 20-21 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होने रात 10 बजे के बाद तक अपना कार्यक्रम जारी रखा।

Related News
1 of 306

जिसको लेकर पवन सिंह आयोजक पंकज कुमार, परितोष कुमार, साउंड सिस्टम के मालिक, ऑपरेटर व 25 अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है।दरअसल पिछले कुछ दिन पहले स्टेज परफॉरमेंस के लिए पवन सिंह को आमंत्रित किया गया था।

जिसमें उन्होने शिव भक्ति गानों के बजाए कुछ भोजपुरी गाने गाए। जिससे नाराज वहां मौजूद दर्शकों ने उत्साह में हंगामा शुरु कर दिया।आपको बता दें पवन सिंह, छैला बिहारी, करुआ जैसे की डीमांड सावन के महीने में स्टेज परफॉरमेंस के लिए बढ़ जाती है।

Comments
Loading...