डॉक्टर ने नवविवाहिता का नशीली दवा खिलाकर किया रेप

0 26

कन्नौज — उत्तर  प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आये दिन मासूम बच्चियां व महिलाएं किसी न किसी वैहशी दरिंदे का शिकार हो रही है। ताजा मामला कन्नौज जिले का है।

Related News
1 of 810

जहां एक झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज कराने आई नवविवाहिता का डॉक्टर ने नशीली दवा खिलाकर रेप कर डाला । वहीं झोलाछाप डॉक्टर की काली करतूत का पता लगते ही परिजनों ने क्लीनिक पहुंच जमकर पिटाई की।

दरअसल मामला जिले के छिबरामऊ कोतवाली इलाके का है। यहां बुखार से पीड़ित नवविवाहिता डॉक्टर के पास दवा लेने गई थी। पीड़ित परिवार की मानें तो उसने नशीली दवा खिलाकर क्लीनिक के अंदर महिला से रेप किया। महिला ने जब शिकायत कर कार्रवाई कराने की बात कही तो आरोपी डॉक्टर उसको धमकी देने लगा। पीड़ित महिला ने आपबीती अपने घरवालों को बताई।जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं फरार आरोपी डॉक्टर को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

 

Comments
Loading...