घर में सो रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

0 12

बहराइच–कटहा गांव निवासी एक युवक शनिवार रात घर में सो रहा था। तभी अचानक तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश मौके पर पहुंच गए। हाथापाई के बाद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसकी पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related News
1 of 810

कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम कटहा चमारनपुरवा निवासी मदनलाल (35) पुत्र घिराऊ शनिवार रात घर में सो रहा था। रात दो बजे के करीब तीन नकाबपोश बदमाश उसके घर पर पहुंचे। तभी वह अचानक जाग गया। इसी बीच बदमाशों से उसकी हाथापाई शुरू हो गई। हाथापाई के दौरान एक बदमाश का नकाब खुल गया। पहचाने जाने के डर से बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनने के बाद उसकी पत्नी सोनी और परिवार के अन्य लोग दौड़ पड़े। लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

डायल 100 ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत में सुधार न होने के बाद रात तीन बजे के करीब युवक को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक आरपी सोनकर ने बताया कि युवक की पत्नी की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, फायरिंग आदि का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...