Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के कल्याण (Kalyan) में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 11 लोगों की जान चली गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा कल्याण-मुरबाड रोड पर रायता पुल के पास उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार डंपर ट्रक और ईको कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 11:00 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही टिटवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
Maharashtra Road Accident: हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईको कार में कुल 12 लोग सवार थे। वे सभी मुरबाड जा रहे थे। हालांकि, कल्याण के पास रायता पुल के नज़दीक, कार की टक्कर एक डंपर ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ईको कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद, घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ भी जुट गई। सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। वहीं, कार से शवों को बाहर निकाला गया।
हाईवे पर लगा भीषण जाम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण टिटवाला-कल्याण मार्ग पर रायता पुल के पास हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे इलाके में वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। पुलिस ने आगे बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल पीड़ितों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस ने हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि तेज़ रफ़्तार या वाहन पर से नियंत्रण खो देना ही इस त्रासदी के मुख्य कारण हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापरवाही, ओवरलोडिंग समेत सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। जबकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)