MP Road Accident: शिवपुरी में ऑटो पर पलटा ट्रक, शादी करके लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की मौत

134

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में शादी करके लौट रहे दूल्हा-दुल्हन सहित कुल चार लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा पर जा पलटा गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। यह हादसा सिरसोद थाना क्षेत्र में टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास।

MP Road Accident: शादी करके लौट रहा था नव दंपत्ति

मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। बताया गया है कि यह शादी मंदिर में हुई और दोनों शनिवार को अपने घर लौट रहे थे। ऑटो में दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य , बहन भूरिया शाक्य और अन्य परिजन सवार थे।

सिरसोद थाना क्षेत्र में टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ऑटो कुछ देर के लिए खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे ऑटो पर पलट गया। इस दौरान ऑटो में बैठे लोग ट्रक के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग ट्रक में भरी खाद की बोरियों के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गए। तमाम कोशिशें के बाद जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी।

MP Road Accident: कड़ी मशक्कत के बाद निकले बाहर

Related News
1 of 116

काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य, उनकी पत्नी राजेश्वरी शाक्य, मां अन्वेश शाक्य और बहन भूरिया शाक्य शामिल हैं। वहींं, उनके साथ कुछ लोग और भी थे जो ऑटो से नीचे उतर गए थे उनकी जान बच गई है।

मातम में बदली शादी की खुशियां

बताया जा रहा है कि शादी करके लौट रहे परिवार में शनिवार को एक और वैवाहिक कार्यक्रम था, जिसमें दूल्हे की बहन भूरिया की लगून रस्म भी आज ही होनी थी, जिसकी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...