UP Mango Festival 2025 का सीएम योगी ने किया शुभारंभ, ‘योगी आम’ देखकर मुस्कुराए

138

UP Mango Festival 2025: यूपी की राजधानी लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिन दिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान जब मुख्यमंत्री ने ‘योगी आम’ देखा तो वह मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उन्होंने हंसते हुए कहा, इतने ढाई से तीन किलो के आम देखकर आश्चर्य हो रहा है। ये न सिर्फ स्वाद में बेजोड़ हैं, बल्कि वैश्विक बाजार में उत्तर प्रदेश का गौरव भी बढ़ा रहे हैं।

UP Mango Festival 2025: 800 से अधिक किस्मों के आम

तीन दिवसीय इस आम महोत्सव में प्रदेश के आमों को दुबई-लंदन समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए भेजा गया।

मुख्यमंत्री ने आम के कंटेनरों को हरी झंडी दिखाने के बाद स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने प्रदेश के प्रगतिशील आम उत्पादकों को सम्मानित भी किया।

दरअसल लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में शुरू हो रहे तीन दिवसीय महोत्सव में 800 से अधिक आम की किस्मों को प्रदर्शित किया जा रहा है। लखनऊ का दशहरी, वाराणसी का लंगड़ा, गोरखपुर का ग्वारजीत, बस्ती का आम्रपाली और मेरठ-बागपत का रटोल जैसी किस्मों ने दर्शकों को आकर्षित किया। इसके अलावा मैंगो फेस्टिवल’ (Mango Festival-2025) के प्रांगण में काकोरी के योगिराज, अंबालिका, नाजुक बदन, जरदालू, गदाधर और राजा मिठुआ जैसे आमों के रूप और स्वाद में प्रतिस्पर्धा होगी।

सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी प्रदर्शनी

Related News
1 of 1,111

बता दें कि आम लोगों के लिए मैंगो फेस्टिवल तीनों दिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश निशुल्क है। आम के अलावा इससे बने खाद्य पदार्थ जैसे आमावट, मुरब्बा, अचार, जूस, आम का रसगुल्ला, जलेबी आदि खरीद सकेंगे। उच्च गुणवत्ता वाले ग्राफ्टेड आम के पौधे आदि भी खरीद सकेंगे। 6 तारीख को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

UP Mango Festival 2025: इन कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

तीन दिवसीय इस महोत्सव साथ ही शाम को सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। समारोह में आम खाने की प्रतियोगिता, प्रशिक्षण सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। शनिवार को प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास काव्यपाठ करेंगे। इस आम महोत्सव में विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे भी रखे गए हैं। पौधरोपण प्रेमी और बागवान इन्हें खरीद भी सकते हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...