सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, करणी सेना ने कार्यकर्ताओं ने फेंके टायर

166

Rana Sanga Controversy: राणा सांगा पर विवादित बयान देकर चर्चा में आई समाजवादी पार्टी (SP) राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला किया गया है। ये हमला अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के पास हुआ जिससे काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Rana Sanga Controversy: करणी सेना ने किया हमला

मिली जानकारी के मुताबिक करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन के काफिले के ऊपर टायर फेंके हैं। जिससे काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे भी दिखाए। फिलहाल हमले के बाद पुलिस ने सुमन को सुरक्षित आगरा भेज दिया।

रेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे रामजीलाल

इस घटना के बाद रामजीलाल सुमन ने यूपी की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि- यूपी में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। लड़कियों से दुष्कर्म, बारात रोकना और बाबा साहब की मूर्तियां तोड़ने जैसी घटनाएं हो रही हैं। दरअसल रामजीलाल सुमन बुलंदशहर के सुनहरा गांव जा रहे थे जहां एक बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था। वह उसके परिजनों से मिलने जा रहे थे। तभी उनके काफिले पर हमला हुआ।

Related News
1 of 1,452

Rana Sanga Controversy राणा सांगा को लेकर दिया था विवादित बयान

गौरतलब है कि रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में बाबर और राणा सांगा का जिक्र करते हुए राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था। सुमन ने राणा सांगा को देशद्रोही बताया था। इसके बाद करणी सेना और अन्य संगठनों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था। हाल ही में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सुमन के आगरा स्थित आवास पर भी तोड़फोड़ की थी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...