’OMG 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, शिवदूत बन पंकज त्रिपाठी की मदद करेंगे अक्षय

0 158

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ’ओह माय गॉड 2’ सिनेमाघरों होने के लिए तैयार है। पहला पोस्टर सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार कर रहे थे। ’ओह माय गॉड 2’ साल 2012 में रिलीज हुई परेश रावल स्टारर फिल्म का सीक्वल है। पिछले मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज (OMG 2 trailer) की घोषणा की थी। आखिरकार अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर सोशल ड्रामा ’ओह माय गॉड-2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें एक अहम मुद्दे को सीधे और सरल तरीके से दुनिया के सामने लाया गया है।

ये भी पढ़ें..‘माफी मांगें, नहीं तो कर देंगे ऐसी की तैसी’, सदन में बिगड़े भाजपा विधायक के बोल

अक्षय कुमार, जिन्होंने परेश रावल के दरबार में कान्हा का किरदार निभाया और ओह माय गॉड में उनकी मदद की, अब पंकज त्रिपाठी को पीड़ा से बचाने के लिए शिव दूत के रूप में नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुआत शिव की छवि से होती है जो अपने प्रिय नंदी से कहते हुए दिख रहे हैं कि उनके भक्त पर एक बड़ी आपदा आने वाली है और उसे शिव गणों में से एक को साथ लेकर जाएं और उसकी मदद करें।

इसके बाद कहानी शुरू होती है, जहां आरोपी पंकज त्रिपाठी कोर्ट में अपना केस खुद लड़ते नजर आते हैं। उनका एक साधारण परिवार है, लेकिन स्कूल में उनके बेटे के साथ हुई एक घटना ने उनका जीवन बदल दिया। पंकज त्रिपाठी का बेटा बदनामी के डर से आत्महत्या कर लेता है, जिसके बाद पंकज त्रिपाठी बेटे को दुनिया की नजरों में सही साबित करने के लिए खुद वकील बनकर केस लड़ते हैं।

शिव दूत बन पंकज त्रिपाठी की मदद करेंगे अक्षय

Related News
1 of 307

ओएमजी 2 (OMG 2 trailer) में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। हालांकि, वह भगवान भोलेनाथ के भक्त पंकज त्रिपाठी के खिलाफ केस लड़ रही हैं। ट्रेलर में उनका किरदार काफी दमदार है। हालांकि, ट्रेलर में शिव के दूत के रूप में अक्षय कुमार के किरदार को ज्यादा नहीं दिखाया गया है। ट्रेलर में उनका सिर्फ एक डायलॉग है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) यानी सेंसर बोर्ड ने ‘ओएमजी-2’ को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। अमित राय द्वारा निर्देशित और वायाकॉम-18 के बैनर तले बनी ’ओह माय गॉड-2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...