अखिलेश यादव ने कानपुर से फूंका चुनावी बिगुल, विजय रथ यात्रा को ‘खजानची’ से दिखवाई हरी झंडी

0 113

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगुल कानपुर से फूंक दिया। जाजमऊ गंगा पुल से उन्होंने विजय रथ यात्रा की शुरुआत कर दी। नोटबंदी के समय कानपुर देहात में जन्मे खजांची नाथ ने यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना कराया। इस मौके पर सपा मुखिया ने कहा कि कि जनता में भाजपा के लिए बहुत आक्रोश है।

ये भी पढ़ें..सेना ने 24 घंटे में लिया 5 जवानों की शहादत का बदला, मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया

यही से नेता ने शुरु की थी रथ यात्रा

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रथ पर सवार होने के बाद हाथ हिलाते हुए सभी का अभिनंदन किया तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि कानपुर के बंद कारखाने, रोजगार के अवसर भी पैदा हों, युवाओं को रोजगार मिले। इसके लिए समाजवादी पार्टी काम करेगी। उन्होंने कहा कि कानपुर इसलिए भी प्रमुख है, क्योंकि बड़ा औद्योगिक शहर है। कानपुर में समाजवादियों ने बहुत विकास किया है।

उन्होंने कहा कि नेताजी ने भी एक समय इसी शहर से रथ यात्रा की शुरुआत की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कानून को कुचला जा रहा है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, उसके खिलाफ जनता में भाजपा के लिए बहुत आक्रोश है। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए यह रथ चल रही है। इस सरकार में सबसे ज्यादा महंगाई बढ़ी है। अखिलेश ने कहा कि किसानों को हक और नौजवानों को रोजगार दिलाने के लिए रथ चल रहा है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार यदि दोबारा सत्ता में आती है तो किसानों की तरह संविधान को भी कुचल देंगे।

akhilesh

Related News
1 of 617

सपा अध्यक्ष की एक झलक पाने की लगी होड़

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर जाजमऊ गंगा पुल सीमा पर पहुंचे तो सपाइयों ने नारेबाजी करके स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक झलक पाने की होड़ लगी रही। वहीं हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई लेकिन पुलिस ने एक लेन से दोनों छोर के वाहनों को निकालना शुरू कराया है। सपा कार्यकर्ता विजय रथ के साथ सेल्फी लेते रहे। समर्थक हाथों में अखिलेश की तस्वीर, गुब्बारे और ढोल लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...