वोडाफोन लाया है 28GB डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान

0 37

न्यूज डेस्क — इन दिनों टेलीकॉम कंपनियों में बेहतर सर्विस देने की होड़ मची हुई है.इसी क्रम में वोडाफोन अपने कस्टमर्स के सुपरवीक ऑफर के बाद अब नया टैरिफ प्लान उतारा है. इस नए प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है. जिसमें उपभोरकताओं को हर दिन 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग दी जाएगी. इस प्लान की कीमत 496 रुपये है.

Related News
1 of 1,173

इसके साथ ही कंपनी ने 177 रुपये वाला दूसरा टैरिफ प्लान भी उतारा है. ये प्लान भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें हर दिन कस्टमर को 1 जीबी डेटा मिलेगा और अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाएगी. हालांकि इस प्लान में यूजर को फ्री इनकमिंग और आउटगोइंग रोमिंग नहीं मिलेगा. साथ ही ये प्लान नए वोडाफोन यूजर्स के लिए ही होगा.

दरअसल वोडाफोन ने अपना यह टैरिफ प्लान जियो के नए टैरिफ प्लान को देखते हुए उतारा है. कंपनी का 496 रुपयचे वाला प्लान जियो के 453 रुपये वाले प्लान को सीधी टक्कर देने वाला माना जा रहा है.इस हफ्ते ही वोडाफोन ने बजट सुपरवीक टैरिफ प्लान लॉन्च किया है. सुपरवीक प्लान 7 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है जिसकी कीमत 69 रुपये है. इस प्लान में डेटा की जगह कॉल को तरजीह दी गई है. ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है और 500MB डेटा इसके साथ दिया गया है.

Comments
Loading...